एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे – सरदार पटेल की जयंती पर संदेश II
एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे – सरदार पटेल की जयंती पर संदेश II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज़ादी के बाद देश को एकजुट करने में सबसे बड़ा योगदान सरदार पटेल का था। आज भी कई ताक़तें हमारे देश को तोड़ना चाहती है। इसलिए हमें एक होकर देश को विकसित राष्ट्र बनाना होगा। देश को एकजुट करने वाले सरकार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को पूरे देश में एक महिने तक मनाया जाएगा। इसको लेकर चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में भिवानी महेन्द्रगढ़ से लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने यूनिवर्सिटी स्चाटाफ के बच्चों के लिए बनाए गए वात्सल्य चाइल्ड डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रेस वार्ता कर सरदार पटेल के जीवन व उनकी 150वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने सबसे पहले कहा कि हमारा देश अनेक कुर्बानियों के बाद आजाद हुआ। पर आज़ादी के बाद अंग्रेजों ने हिंदुस्तान को भारत, पाक व रियासतों में बांटने का बीज बोया। पर सरदार पटेल ने कई रियासतों के राजाओं को मनाया और जो नहीं माने उन पर डंडा चलाया। सांसद ने कहा कि आज़ादी के बाद राष्ट्र को एकजुट करने में सबसे बड़ा योगदान सरदार पटेल का था। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज दुनिया के ताकतवर देश दुसरे देशों में हमलावर हैं। आज बहुत सी ताक़तें हमारे देश को तोड़ना चाहती है। हमारा देश विभिन्न जाति, धर्मों व समुदायों का है। जब हम बंटे तो सैंकड़ों साल गुलाम रहे। अब वो नौबत ना आए, इसलिए हमें एकजुट रहना होगा। हमारी एकता से ही देश मजबूत होगा और विकास होगा। इसको लेकर नौजवानों को राष्ट्र फेस्ट का पढ़ाना होगा। सांसद ने कहा कि सरकार पटेल की सोच पर देश को एकजुट रखने के लिए उनकी जयंती पर पूरे देश में महिने भर कार्यक्रम होंगे। इसके लिए भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा में पहले विधानसभा सत्र पर और 23 से 25 नवंबर को भिवानी में लोकसभा सत्र के खेल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जंयती पर नौजवान, डॉक्टर, वकील, बुद्धिजीवी सहित सभी वर्गों की भागीदारी रहेगी। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने सरदार पटेल की जयंती पर सीएम योगी की तर्ज़ पर एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का संदेश दिया है। ऐसे में राष्ट्र की एकता व तरक़्क़ी के लिए उन्होंने सबसे पहले युवाओं से आह्वान किया है।। #newstodayhry @newstodayhry



