Haryana
Trending

काम अधूरा, मटेरियल घटिया – सड़क नवीनीकरण की असलियत देखें II

काम अधूरा, मटेरियल घटिया – सड़क नवीनीकरण की असलियत देखें II

बड़ागुढ़ा-( गुरनैब दंदीवाल):- कालांवाली क्षेत्र में पूर्व में बनी सड़कों पर नये सिरे से नवीनीकरण योजना के तहत खस्ताहाल सड़कों पर संबंधित विभाग द्वारा नवीनीकरण कार्य जारी है। सड़कों के नवीनीकरण कार्य को लेकर यहाँ आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सड़कों के निर्माण कार्य पूरा होने पर गड्ढे मुक्त सड़कों पर सफर करना सुगम होगा। वहीं सड़कों पर हो रहे नवीनीकरण कार्य के दौरान पाई जा रही अनियमितता कम बजरी तारकोल मटेरियल या साफ सफाई आदि न कर केवल खानापूर्ति करके काम निपटाया जा रहा है, से जागरूक लोग संतुष्ट नहीं हैं। गाँव भंगू में भी जागरूक लोगों ने अनियमितता पाए जाने पर आवाज उठाई और सड़क निर्माण कार्य में पाई गई खामियों को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था। इसके अलावा गाँव कुरंगावाली से सुखचैन लिंक रोड़ पर सड़क नवीनीकरण कार्य तो कर दिया लेकिन लोग इस कार्य से संतुष्ट नहीं। सड़क निर्माण कार्य में काफी खामियां पाई जा रही है। ठेकेदार ने केवल खानापूर्ति करके ही सड़क निर्माण कार्य का काम निपटा दिया था। सुखचैन गाँव के पगड़ी संभाल जट्टा यूनियन नेता कुलदीप सिंह गिल, गुरप्यार सिंह, जसवंत सिंह, जीवन सिंह कुलदीप गिल, बलकौर सिंह तथा कुरंगावाली से बाबू सिंह, अमनदीप सिंह, जींदर सिंह, जसवंत सिंह राज सिंह, बुध सिंह आदि ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़कों के नवीनीकरण कार्य को सही तरीके से करने की मांग की है। लोगों की हरियाणा में सैनी सरकार से सुखचैन से कुरंगावाली सड़क निर्माण कार्य में पाई गई खामियों की जांच करने की मांग की। गाँव कुरंगावाली से राईया पंजाब सीमा तक भी सड़क नवीनीकरण कार्य में खानापूर्ति उजागर होना शुरू हो गई है। । सड़क निर्माण कार्य में लोगों को असंतुष्ट देखा जा रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button