Haryana
Trending

त्योहार पर खरीदारी अपने बाजार से करें – ऑनलाइन से रहें सावधान II

त्योहार पर खरीदारी अपने बाजार से करें – ऑनलाइन से रहें सावधान II

रानियां -(जैकी बंसल):- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई के संगठन मंत्री व प्रधान रानियां सोनू ग्रोवर ने कहा कित्योहारों के सीजन पर लोगों को अपने ही बाजार से सामान खरीदना चाहिए ऑनलाइन शॉपिंग एक ठगी का जाल है लोग अपने बाजार से सामान खरीदते हैं तो आपस में भाईचारा बढ़ता है और सामान कई बार पसंद ना आने पर आप आसानी से अपने बाजार से सामान को बदल सकते हैं। स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने से आपके अपने बाजार की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और रोजगार सृ जीत होते हैं। जब आप स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी करते हैं तो आप अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं। ग्रोवर ने कहा कि आप अपने स्थानीय दुकानदारों से अपने जरूरत के समान खरीदे अब त्योहारों का समय है। सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी क्षमता के हिसाब से अपनी तैयारी की है की स्थानीय ग्राहक हमसे ही सामान खरीदे। त्योहारों का सीजन शुरू है ऐसे में बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। और स्थानीय लोगों से व्यापार मंडल प्रार्थना करता है कि अपने लोकल बाजार से आप सामान खरीदें और अपने बाजार को गुलजार करें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button