पुलिस स्मृति दिवस मोगा में हुआ सम्मान समारोह II
पुलिस स्मृति दिवस मोगा में हुआ सम्मान समारोह II


मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- आज 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन उन पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान अपनी कीमती जाने दे दी वही आज मोगा में भी मोगा पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस मनाया इस मौके मोगा के एस एस पी अजय गांधी ने मोगा जिले में 39 शहीद पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी ओर उनके परिवारों को सम्मानित किया इस मौके मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ओर सेशन जज विष्णु स्वरूप ने विशेष तौर पर शिरकत की इस मौके एस एस पी अजय गांधी ने शहीद पुलिस कर्मचारी परिवारों की समस्याओं को सुना और उन्हें भरोसा दिया कि पंजाब पुलिस हमेशा उनके परिवारों के साथ खड़ी है वहीं इस मौके सभी परिवारों को चाय नाश्ता भी करवाया गया II #newstodayhry @newstodayhry



