Haryana
Trending

बप्पां गांव में श्रद्धा और सेवा से मनाया गया श्री विश्वकर्मा भगवान का जन्मोत्सव II

बप्पां गांव में श्रद्धा और सेवा से मनाया गया श्री विश्वकर्मा भगवान का जन्मोत्सव II

श्री विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव:-

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव बप्पां में श्री विश्वकर्मा मंदिर में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा भाव से बाबा विश्वकर्मा जी का जन्मदिवस मनाया गया गांव की सुख समृद्धि के लिए प्रकाश किए गए श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया और गुरबाणी शब्द-कीर्तन किया गया गांव और आसपास के इलाके से संगत भी पहुंची ग्रामवासियों ने बताया कि हर वर्ष यह जन्मोत्सव सभी ग्रामीण, मिस्त्री, कारीगर और मार्केट के लोग मिलकर मनाते हैं बाबा विश्वकर्मा का यह जन्मोत्सव सभी के लिए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है क्योंकि इस दिन सर्वधर्म के लोग मिलकर बड़े प्रेम-भाव से यहां पहुंचकर एकता और आपसी सहयोग का परिचय देते है और मिलजुल कर सेवा करते हैं पहुंची संगत और आने जाने वालों के लिए पूरा दिन लंगर लगाया गया सेवादारों ने पूरी श्रद्धा से अपनी सेवाएं निभाई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button