Haryana
Trending

प्रदूषण से बढ़ रहे श्वास रोग, स्वास्थ्य विभाग ने की सावधानी की अपील II

प्रदूषण से बढ़ रहे श्वास रोग, स्वास्थ्य विभाग ने की सावधानी की अपील II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- अक्सर देखा जाता है कि त्योहारी सीजन और फसल कटाई के समय प्रदूषण इतना बढ़ जाता है कि आँखों में जलन व सांस लेना भी दूभर हो जाता है। देश की राजधानी दिल्ली व हरियाणा प्रदेश में इन दिनों पर्यावरण प्रदूषण का असर देखा भी जा रहा है।प्रदेश के कुछ जिलों में एआइक्यू 300 से पार हो चला है। दरअसल,दीपावली पर्व पर घरों से निकलने वाले कचरे को जलाना व फसल कटाई के बाद पराली को जलाना पर्यावरण प्रदूषण के कारक हैं ,इसके साथ ही पर्यावरण को प्रभावित करने वाले अन्य कारण भी है।बढ़ते प्रदूषण से श्वास से सम्बंधित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भिवानी ने खुद के स्वास्थ्य के साथ ,पर्यावरण के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की अपील की है। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि त्योहारी सीजन में लोग घरों से निकलने वाले कचरे को जला देते हैं, ऐसा हरगिज न करें!क्योंकि इसके धुएं से निकलने वाले 250 से अधिक पदार्थ हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।दूसरी तरफ फसल कटाई के बाद पराली जलाना व पटाखे जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है, इसके चलते सांस से संबंधित बीमारियां भी बढ़ जाती हैं और परिवार का कोई भी व्यक्ति बीमारी होता है तो त्योहार में भी खलल पड़ता है। उन्होंने कहा कि कचरे को जलाएं नहीं बल्कि इसका प्रबन्ध करें, ताकि पर्यावरण दूषित न हो।उन्होंने कहा कि पर्यावरण व स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखें,त्योहारी सीजन में सावधानी बरतें। इसके अलावा स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी बीमारी होती है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button