Haryana
Trending

पराली से रोजगार तक — 40 लोगों को आजीविका दे रहे हैं निर्मल धालीवाल II

पराली से रोजगार तक — 40 लोगों को आजीविका दे रहे हैं निर्मल धालीवाल II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- फसलों के मित्र कीट बचाने की सोच के साथ आगे बढने वाले गांव पोहडक़ां के निर्मल धालीवाल पराली प्रबंधन कर 40 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। निर्मल धालीवाल ने वर्ष 2018 में पराली से गांठे बनाने की शुरूआत की और अब करीबन आठ हजार एकड़ एरिया से पराली का प्रबंधन कर पशुचारे की किल्लत को दूर कर रहे हैं। निर्मल सिंह के पास अब तीन बड़े राउंड बेलर है, जो एक दिन में ढाई सौ एकड़ भूमि से पराली उठाकर उसकी गांठे बनाते हैं। फिर इन गांठों को दोबारा से मशीनों में प्रोसेस किया जाता है ताकि उनकी और छोटी गांठे बन पाए और यहां पराली से तूड़ी बनाने का कार्य भी किया जाता है।

42 वर्षीय निर्मल धालीवाल बताते हैं कि:-

पराली का समुचित प्रयोग हो तो फसलों के मित्र कीट बचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के अलावा काफी हद तक पशु चारे का प्रबंध हो सकता है। निर्मल सिंह पराली उठाने के बाद उसे प्रोसेस कर उसे गुजरात व राजस्थान की गौशालाओं को उपलब्ध करवाते हैं ताकि वहां गायों को पशुचारा उपलब्ध करवाया जा सके। वे स्वयं भी अपनी 20 एकड़ भूमि पर धान की बिजाई करते हैं और पराली प्रबंधन भी कर रहे हैं। निर्मल धालीवाल कई बार जिला प्रशासन व कृषि विभाग द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।

प्रदूषण रोकने की है सोच, हर साल बढ़ते गए कदम:-

निर्मल धालीवाल ने बताया कि आरंभ में उसने खेतों में अवशेष जलाने से मित्र कीट नष्ट होने का आभास हुआ, जिसके बाद सोचा कि पराली का प्रबंध करेंगे और इसे किसी और प्रयोग में ले लेंगे। इसी सोच के साथ वर्ष 2018 में एक बेलर खरीदा, जो एक दिन में 20 एकड़ से पराली उठा सकता था। अधिक संसाधन नहीं थे, धीरे-धीरे इस काम को आगे बढाते रहे और फिर बेलर की संख्या में बढती की और तूड़ी बना कर बेचना शुरू कर दिया। अब उनके पास सभी बड़ी मशीनें हैं, जो एक दिन में 250 एकड़ एरिया को कवर कर सकती है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button