Uncategorized
Trending

रामबिलास शर्मा और उनकी धर्मपत्नी बिमला शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया । ।

रामबिलास शर्मा और उनकी धर्मपत्नी बिमला शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया । ।

महेंद्रगढ़ -( निकुंज गर्ग ):- 4 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित अमरावती एंक्लेव निवास पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और उनकी धर्मपत्नी बिमला शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामबिलास शर्मा के लंबे राजनीतिक अनुभव की सराहना करते हुए संगठन की मजबूती के लिए उनके मार्गदर्शन को अत्यंत मूल्यवान बताया। वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री की इस सहृदयता और संवेदनशीलता के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। फोटो कैप्शन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर उनके कुशलक्षेम जानते हुए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button