राजेश कुमार और मदन लाल के रिलीवमेंट पर यूनियन ने जताया भारी रोष II
राजेश कुमार और मदन लाल के रिलीवमेंट पर यूनियन ने जताया भारी रोष II


अधिकारी ले रहे कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान: एचएसईबी यूनियन:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिटी सब डिवीजन में कार्यरत दो जेई राजेश कुमार और मदन लाल को बिना कारण रिलिव किए जाने के विरोध में कर्मचारियों का संघर्ष जारी है। अधिकारियों द्वारा धरना दिए जाने के बावजूद संज्ञान न लेना ये दर्शाता है कि अधिकारी कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि सिटी एसडीओ रमेश कुमार ने बिना किसी शिकायत व कारण दोनों जेई को सब डिवीजन से रिलीव कर दिया, जिसके कारण सब डिवीजन कर्मचारियों में भारी रोष है। हालांकि इस संबंध में यूनियन पदाधिकारियों ने एसडीओ रमेश कुमार से बातचीत की, लेकिन उन्होंने कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। वहीं यूनियन ने 01 अक्टूबर को ही चेतावनी पत्र दे दिया था, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। एसडीओ द्वारा किसी अन्य सबडिवीजन के किसी और कर्मचारी को रिलीव नहीं किया और द्वेष भावना व सिर्फ दबाव का बोलकर अनैतिक तरीके से राजेश व मदन लाल जेई को रिलीव कर दिया, जिसका यूनियन पुरजोर विरोध करती है। धरने पर कर्मचारी सतिन्दर मोंगा सर्कल सैक्ट्री, सुरेश मंगल की यूनिट सैक्ट्री, देवीलाल बिरड़ा पूर्व यूनिट प्रधान, सीताराम सोनी सिटी यूनिट प्रधान, मनोज कुमार प्रधान सब अर्बन यूनिट, राय सिंह सिटी सब यूनिट सैक्रेटरी, श्यामलाल सब अर्बन युनिट सैक्रेटरी, सतदेव वत्स उप प्रधान, कुलदीप सोनी सिटी सब यूनिट प्रधान, राकेश कुमार सब यूनिट प्रधान, नीरज, सुरेन्द्र पूनिया जीवन नगर सब यूनिट प्रधान, उमाशंकर सहसेक्रेटरी, रामपाल, रमेश, मुकेश फोरमैन, मदन, राजेंद्र फौजी, सुनील लाईनमैन, मोनू लाईनमैन, कुलदीप जांगड़ा, मोना सिंह फौरमैन, विजय सैनी प्रधान इंडस्ट्रियल सबडिवीजन, प्रमोद दहिया सब अर्बन सब डिवीजन प्रधान सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



