Haryana
Trending

सिरसा की बेटी यशिका मेहता ने लंदन से FRCR की डिग्री हासिल की II

सिरसा की बेटी यशिका मेहता ने लंदन से FRCR की डिग्री हासिल की II

यशिका ने कहा-लंदन के बजाय अपने देश के लोगों की करेंगी सेवा:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा की बेटी रेडियोलाॅजिस्ट यशिता मेहता ने लंदन से फैलोशिप ऑफ द रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट्स (एफआरसीआर) की डिग्री प्राप्त कर जिले के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। यह डिग्री रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट्स (यूके) की ओर से दी गई है। अब वह लंदन में प्रैक्टिस कर सकती हैं लेकिन यशिका का कहना है कि वह अपने देश में रहकर यहां के लोगों की सेवा करना चाहती हैं। सिरसा की मुल्तानी काॅलोनी निवासी हरीश मेहता की बेटी एमबीबीएस, एमडी यशिका मेहता ने बताया कि इस डिग्री के लिए उन्होंने दो साल में तीन बार ऑनलाइन परीक्षा दी है जिसके बाद उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने दावा किया है कि सिरसा में पहली बार किसी को एफआरसीआर की डिग्री मिली है जो उनके लिए साैभाग्य की बात है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता को दिया है। यशिका मेहता वर्तमान में दिल्ली के मैक्स हाॅस्पिटल में कार्यरत हैं। उन्होंने एमबीबीएस अंबाला के मुलाना काॅलेज से की और एमडी केरला से की है। यशिका के पिता हरीश मेहता प्रगतिशील किसान हैं। उनके भाई कार्तिक मेहता भी एमबीबीएस हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button