Haryana
Trending

महिला की सुरक्षा पर कार्रवाई: सिरसा पुलिस ने ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया II

महिला की सुरक्षा पर कार्रवाई: सिरसा पुलिस ने ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया II

महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के मामले आरोपी गंगानगर से काबू:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- महिला विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सिरसा महिला थाना पुलिस ने महिला की अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के मामले में एक युवक को राजस्थान के गंगानगर क्षेत्र से काबू कर लिया । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दर्शन देवी ने बताया कि पीड़ित महिला ने महिला थाना सिरसा में शिकायत दी थी कि आरोपी जुगल सिंह उर्फ राजवर्मा निवासी वार्ड नं. 5, एस.पी.डी. सरदारपुरा खरता जाखडावाली, गंगानगर (राजस्थान) ने उसे बातचीत के बहाने अपने झांसे में लेकर उसकी निजी वीडियो बनाई और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था । महिला थाना प्रभारी ने बताया कि जब पीड़िता ने उसका विरोध किया, तो आरोपी ने “ उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर महिला थाना सिरसा में 26 अक्टूबर 2025 को अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान महिला थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जुगल सिंह उर्फ राजवर्मा निवासी वार्ड नं. 5, एस.पी.डी. सरदारपुरा खरता जाखडांवाली,जिला गंगानगर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है, जिसमें अश्लील वीडियो और ग्रुप चैट मिले हैं। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है,और पूछताछ के उपरांत आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा । उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button