लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया II
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने लौह पुरूष भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को कोटि-कोटि नमन व श्रद्धांजलि देते हुए कहा हैं कि सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प ने भारत को एक एकीकृत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा इस दिन का उद्वेश्य लोगो को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के महत्व को याद दिलाना हैं तथा इस साल यह दिवस “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के थीम पर मनाया जा रहा हैं, जो देश के सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को दर्शाता हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के लिए भारत को एक करने, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने और देश के शुरुआत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 562 रियासतों को भारतीय संघ में विलय करके देश की एकता सुनिश्चित की जिसके कारण उन्हें लौह पुरुष कहा जाता हैं। उन्होंने कहा उनका मुख्य नारा ‘राष्ट्रीय एकता संकल्प हमारा’, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ और ऊच-नीच, अमीर-गरीब जाति पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा आज देश उनकी स्मृति में यह दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा हैं जो हमें एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भारत के मूल्यों को पूर्ण स्मरण करने का अवसर प्रदान कर रहा हैं। उन्होंने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल की सोच और समर्पण आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं तथा उनका कार्य हमेशा भारतीय इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



