मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा निर्णय — सिख दंगा पीड़ितों के एक सदस्य को नौकरी II
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा निर्णय — सिख दंगा पीड़ितों के एक सदस्य को नौकरी II


सिख विरोधी दंगों के पीडि़त परिवारों के एक सदस्य को नौकरी देने का निर्णय सराहनीय: प्रदीप रातुसरिया:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने एक प्रेस बयान में कहा कि हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़त परिवारों के दर्द को समझते हुए उनके परिवार के किसी एक सदस्य को रोजगार प्रदान करने का लिया गया निर्णय सराहनीय है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 25 अगस्त, 2025 को सदन में ही कर दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐसे पीडि़त परिवार के एक सदस्य को एचकेआरएन के माध्यम से नौकरी दी जाएगी, जोकि इन परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम करेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि उस समय जो हरियाणा के निवासी थे, जिनकी मृत्यु दंगों के दौरान चाहे हरियाणा से बाहर हुई हो, उनके आश्रितों को भी सरकार नौकरी देगी। यही नहीं इनको 58 साल की आयु तक नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, जोकि सरकार का साहसिक व ऐतिहासिक निर्णय है। हाल ही में सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को अमलीजामा पहनाया है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभांवित हुई हैं। रातुसरिया ने कहा कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर नीतियां बना रही है, ताकि सरकार के सबका साथ-सबका विकास के नारे को सार्थक किया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry



