Haryana
Trending

सीडीएलयू में सिरसा के शिक्षक प्रभात कुमार सरन को मिला सम्मान II

सीडीएलयू में सिरसा के शिक्षक प्रभात कुमार सरन को मिला सम्मान II

विज्ञान शिक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए भौतिकी प्रवक्ता प्रभात कुमार सरन सम्मानित:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- विज्ञान शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भौतिकी प्रवक्ता प्रभात कुमार सरन को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सी.डी.एल.यू.) सिरसा में आयोजित विज्ञान कॉन्क्लेव कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विज्ञान शिक्षण में नवाचार, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। वर्तमान में सर पी.एम. श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़ागुढ़ा में भौतिकी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति (वी.सी.), कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एस.के. चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, डी.एस.एस. मुकेश मेहता तथा सी.डी.एल.यू. के अन्य गणमान्य अधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह में वक्ताओं ने इनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों में प्रयोगात्मक शिक्षा और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा जगाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विज्ञान प्रदर्शनियों, मॉडल प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। श्री प्रभात कुमार सरन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में मास्टर ट्रेनर के रूप में क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हाल ही में उन्होंने पाँच दिवसीय वर्चुअल लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन किया, जिसमें जिलेभर के शिक्षकों ने भाग लेकर डिजिटल प्रयोगों और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के उपाय सीखे। इससे पूर्व भी उन्हें बी.ई.ओ. बड़ागुढ़ा द्वारा स्टार टीचर पुरस्कार, गणतंत्र दिवस पर एस.डी.एम. कालांवली और शिक्षक दिवस पर उपायुक्त सिरसा द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ईश्वर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि:-

प्रभात कुमार सरन जैसे समर्पित शिक्षक विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने विद्यालय और जिले का नाम ग्रामीण स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।” विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा मिला यह सम्मान प्रभातजी के अथक परिश्रम, नवाचारी सोच और विज्ञान के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जिसने सिरसा जिले को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए प्रभात कुमार सरन जी ने जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी, व विश्वविद्यालय के गणमान्य अधिकारियों का आभार प्रकट किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button