Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने ढुढियांवाली में 4.108 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद की II

सिरसा पुलिस ने ढुढियांवाली में 4.108 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद की II

4 किलो 108 ग्राम डोडा पोस्त सहित एक व्यक्ति काबू:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला सीआईए सिरसा पुलिस की टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव ढुढियांवाली क्षेत्र से एक व्यक्ति को हजारों रुपए की 4 किलो 108 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव ढुढियांवाली की तरफ जा रही थी । इस दौरान जब गांव ढुढियांवाली में पंहुची तो गांव की गली से एक व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए पैदल चलकर आते हुए दिखाई दिए । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जा से 4 किलो 108 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गोगाराम पुत्र ठाकर राम निवासी ढुढियांवाली जिला सिरसा के रुप में हुई है । सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर डोडा पोस्त तस्करी के इस नटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button