Haryana
Trending

गोबिंद कांडा ने बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर दी बधाई, कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न II

गोबिंद कांडा ने बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर दी बधाई, कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रचंड जीत और सत्ता में वापसी पर बधाई दी है। इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, पार्षद सुरेश पंवार, नरेश सैनी, डॉक्टर सुनील वर्मा, मोती सैनी, नरेंद्र सर्राफ, इन्द्रोश गुज्जर, मोहित जोशी, जसवीर भुल्लर, सुदेश पचार व सुरेन्द्र मेहरिया सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। गोबिंद कांडा ने अपने कार्यालय के समक्ष उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। लड्डू बांटे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और जाकल्याण की नीतियों को व्यापक जनसमर्थन मिला है। गोबिंद कांडा ने कहा कि बिहार की जनता ने विरोधी दलों पर वोट की चोट से प्रहार किया है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने वोट चोरी के आरोप लगाए लेकिन जनता ने तमाम आरोपों को सीरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला है। उसी का परिणाम है कि आज बिहार में ऐतिहासिक बहुमत एनडीए को मिला है। गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बिहार में किए गए जनसंपर्क पर कहा कि उन सभी सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वोट अपील की थी। बिहार के प्रचार करने गए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पसंदीदा नेता रहे। जनता ने उनकी सभाओं में भागीदारी भी की और भरपूर वोट भी पार्टी के उम्मीदवारों को देने का कार्य किया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सभी  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बिहार विजय की बधाई दी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button