भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित II
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित II


भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां में कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दलीप सिंह की अध्यक्षता व महिला प्रकोष्ठ, एनएसएस, अंग्रेजी, हिंदी विषय परिषद, सांस्कृतिक कमेटी और क्रिएटिव राइटिंग व मीडिया क्लब के सामूहिक संयोजन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और इसके बाद महाविद्यालय के इतिहास प्राध्यापक प्रो. सावन कुमार ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक सुधारक और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे, जिन्हें धरती आबा अर्थात् पृथ्वी के पिता के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ 19वीं शताब्दी के अंत में आदिवासी आंदोलन, जिसका नारा था अबुआ दिशुम, अबुआ राज मतलब हमारे देश पर हमारा राज का नेतृत्व किया और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को उलिहातु झारखंड में हुआ था और वे ब्रिटिश शासन से आदिवासियों के अधिकारों और भूमि की रक्षा के लिए लड़े थे। महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में मोहित ने पहला, यशोदा ने दूसरा व हरमनप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में मोहित ने पहला, ममता ने दूसरा व हरमनप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. कुलजीत कौर, डा. कविता चौधरी व डा. पूजा ने निभाई । माइक व मंच संचालन प्रो. सुरेश कुमारी ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय में मौजूद शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों सहित छात्र छात्राओं ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई ।। #newstodayhry @newstodayhry



