सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए महता परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक समारोह ने सभी को किया प्रेरित II
सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए महता परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक समारोह ने सभी को किया प्रेरित II


एकता और सामाजिक समरसता की भावना को दिया बढ़ावा:-
बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव अलीकां स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में रविवार को अलीकां व सिरसा से स्व.
वरिष्ठ एडवोकेट श्री दुर्गा प्रसाद महता जी के परिवार की तरफ से एडवोकेट चिराग योगेंद्र महता सुपुत्र श्री योगेश कुमार महता साहब द्वारा सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ का भोग पड़ा। भोग उपरांत उपस्थित समूह संगत ने लंगर ग्रहण किया। धार्मिक समारोह दौरान गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की और से संत बाबा पूर्ण दास जी द्वारा एडवोकेट चिराग योगेंद्र महता श्री योगेश कुमार महता (विशेष सचिव हरियाणा सरकार) को सरोपा देकर उनका मान सम्मान किया गया और इस आयोजित इस धार्मिक समारोह पर उनके यहाँ शिरकत करने पर भव्य स्वागत करते हुए प्रबंधकों ने इसे आपसी भाईचारा बढाने के लिए प्रेरणास्रोत कार्यक्रम बताया। धार्मिक समारोह दौरान अलीकां ,सिरसा व आसपास अनेक गांवों में से सैंकड़ों की तादाद में गणमान्य लोगों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।। #newstodayhry @newstodayhry



