Haryana
Trending

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में सिरसा डिपो कर्मियों का दो घंटे का प्रदर्शन II

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में सिरसा डिपो कर्मियों का दो घंटे का प्रदर्शन II

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने किया दो घंटे प्रदर्शन:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा रोडवेज यूनियन (सांझा मोर्चा) के आह्वान पर सोमवार को सिरसा डिपो के सांझा मोर्चा के कर्मचारियों ने पंजाब रोडवेज के हड़ताली साथियों पर पंजाब पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की और दो घंटे का विरोध प्रदर्शन करके पंजाब रोडवेज के संगठनों के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोष जताया। सांझा मोर्चा के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी की अगर जल्द ही पंजाब रोडवेज के संगठनों के पदाधिकारियों को रिहा नहीं किया गया तो हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी सांझा मोर्चा के आदेश पर पंजाब के साथ लगते डिपो के गेट बंद कर देंगे और हरियाणा में भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का आगाज होगा। इस अवसर पर शेर सिंह खोड, लादूराम लूणा, चमन स्वामी, शिवराज बराड़, कुलदीप पावड़ा, सतवीर कड़वासरा, सुरेंद्र रानियां, मदन खोथ, महेंद्र, कुलविंद्र कोटली, सुरेंद्र बैरागी, विनोद, सुरेश आदि मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button