तरसेम सिंह पर हमले का खुलासा: बड़ागुढा पुलिस ने मुख्य आरोपी अनमोल जीत सहित दो को किया गिरफ्तार II
तरसेम सिंह पर हमले का खुलासा: बड़ागुढा पुलिस ने मुख्य आरोपी अनमोल जीत सहित दो को किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा बड़ागुढा थाना क्षेत्र में बीती 14 नंबवर 2025 को सुखचैन निवासी तरसेम सिंह पर कुछ अज्ञात युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से अवैध हथियारों से हमला कर मौका से फरार हो गए थे । बड़ागुढा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए सिरसा व बड़ागुढा थाना की एक पुलिस टीमों का गठन कर मामले को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए थे । गौरतलब है कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम 14 नबंवर को दौलतपुर खेड़ा रोड बड़ागुड़ा क्षेत्र से कार सवार युवकों को 315 बोर के अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ काबू कर बड़ागुड़ा थाना में संगठित अपराध,आर्म्स एक्ट तथा बी एन एस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान बड़ागुढा थाना पुलिस ने मामलें में संलिप्त अपचारिक बालक सहित एक अन्य युवक अनमोल जीत उर्फ काली पुत्र बीकर सिंह निवासी बड़ागुढा को भी काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि अपचारिक बालक को पुलिस अभिरक्षा में करनाल के ऑब्जर्वेशन होम में छोड़ा गया है । जबकि एक अन्य युवक अनमोल जीत उर्फ काली को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है । गौरतलब है कि मामले में संलिप्त पांच आरोपियों लखबीर सिंह, गुरसिमरन,हरदीप सिंह,गुरप्रीत सिंह, संदीप कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है । उन्होंने बताया कि उक्त सभी आरोपी योजनबद्ध तरीके से संगठित अपराध करने की फिराक में थे बड़ागुढा थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया था ।। #newstodayhry @newstodayhry



