Haryana
Trending

पीएनबी RSETI सिरसा में मशरूम खेती प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 28 प्रशिक्षार्थी सम्मानित II

पीएनबी RSETI सिरसा में मशरूम खेती प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 28 प्रशिक्षार्थी सम्मानित II

प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए सर्टिफिकेट:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में आयोजित मशरूम की खेती के प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में प्रतिभागिता करने वाले 28 प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम खेती प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट निदेशक जितेश कंबोज गर्ग ने अपने हाथों से देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में सीखे गए रोजगारपरक क्रियाकलापों से प्रशिक्षणार्थी जो कुछ भी सीखते हैं, उससे वे बाहर जाकर अपना स्वयं का रोजगार चला सकते हैं। निदेशक कंबोज ने कहा कि कुशलता से स्वरोजगार करने के लिए बैंक द्वारा तय मानदंडों के अनुसार ऋण दिया जाता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार शुरू कर अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित किया। जितेश कंबोज ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में सदा आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ट्रेनर विनीता राजपूत ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षणार्थियों ने मशरूम की खेती का प्रशिक्षण लिया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर बेहतर तरीके से अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं। 15 दिसंबर से ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, पशुपालन व कंप्यूटर अकाउंट के बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर दलबीर सिंह व राकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ  सदस्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button