Haryana
Trending

सिरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी—20 ग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद II

सिरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी—20 ग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद II

“ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” अभियान के सिरसा में काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं :-एसपी दीपक सहारन ।* 

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान” के दौरान सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों व नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते पूर्ण रूप से शिकंजा कस दिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने रानियां चुंगी सिरसा क्षेत्र से दो युवकों के कब्जा से लाखों रुपए की 20 ग्राम 68 मिलीग्राम हेरोइन व 31200 रूपए ड्रग्स राशि सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । उन्होने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा कि एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान शहर सिरसा से होते हुए रानियां चुंगी की तरफ जा रहे थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब रानियां चुंगी के नजदीक पहुंची तो सामने से दो नौजवान युवक आते हुए दिखाई दिए । उक्त दोनों युवक सामने पुलिस कि गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गए और वापस मुड़कर तेज-तेज कदमों से चलकर भागने की कोशिश करने लगे तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर दोनों युवकों का काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्तू पुत्र हजारा सिंह व जशनदीप उर्फ जस्सी पुत्र सुखविन्द्र सिंह निवासियान रानियां चुंगी, बाजीगर मोहल्ला, सिरसा दोनों युवकों के कब्जा से 20 ग्राम 68 मिलीग्राम हेरोइन व 31200 रूपए कि ड्रग्स मनी बरामद हुई जो की नशा बेचकर अर्जित की गई थी । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया तो आरोपी जशनदीप सिंह के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक अन्य मामला भी दर्ज होना पाया गया है ।उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि नशा तस्करों को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए आमजन का सहयोग अति आवश्यक है,इसलिए नशा तस्करों की सूचना निसंकोच होकर पुलिस प्रशासन को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button