शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में डेरा अनुयायियों का बड़ा सफाई अभियान II
शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में डेरा अनुयायियों का बड़ा सफाई अभियान II


ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- गांव जलालआना में स्थित शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को डेरा अनुयायियों की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में काफी संख्या में डेरा अनुयायी पहुंचे। इस अवसर पर सरपंच अंग्रेज सिंह, पूर्व सरपंच अमनदीप सिंह व जमना दास सहित अनेक गणमान्य लोग भी पहुंचे। अभियान के शुरुआत बेनती भजन के साथ हुई जिसके बाद डेरा अनुयायियों ने बढ़-चढक़र सेवा कार्य को गति दी। इस अभियान में सेवादारो ने स्टेडियम के बाहरी परिसर में उगे खरपतवार को साफ करते हुए जगह को ट्रैक्टरों द्वारा समतल किया। प्रेमी मक्खन सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम जैसा भव्य स्टेडियम एक बड़ी सौगात है जिसका गांव के ही नहीं बल्कि क्षैत्र के युवाओं को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी स्थापना करीब 27 वर्ष पूर्व डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने की थी। जिसके बाद से इसकी नियमित देखरेख शाह सतनाम जी क्रिकेट एंड वेलफेयर सोसाइटी कर रही है। गांव के सरपंच अंग्रेज सिंह ने कहा कि यह खेल स्टेडियम क्रिकेट टूर्नामेंट व अन्य खेल आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केन्द्र है। जोकि क्षेत्र के लिए एक सौगात के समान है। इस अवसर पर मा. मुलखराज शर्मा, सुरजीत सिंह, नछत्र सिंह, लखविन्द्र सिंह, सेवक सिंह, जिंदर सिंह, गुरचेत सिंह, अर्शदीप सिंह, हैप्पी, मीका सिंह, प्रदीप, सुखराज सिंह व भीम सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



