Haryana
Trending

“अवतार सिंह भडाना का कृष्णपाल गुर्जर पर हमला, घर बचाओ आंदोलन में चेतावनी”II

"अवतार सिंह भडाना का कृष्णपाल गुर्जर पर हमला, घर बचाओ आंदोलन में चेतावनी"II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- बडौली गांव में चल रहे घर बचाओ संघर्ष समिति के धरना स्थल पर शुक्रवार देर शाम फरीदाबाद से चार बार के पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना पहुंचे। धरना स्थल पर पहुंचते ही उन्होंने मौजूदा सांसद कृष्णपाल गुर्जर पर तीखा हमला बोला और उन्हें “बेशर्म नेता” करार दिया। भडाना ने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर को पार्षद से लेकर विधायक और सांसद बनाने में उनका और समाज का अहम योगदान रहा है। उन्होंने दावा किया कि समाज की मेहरबानी से ही कृष्णपाल गुर्जर चुनाव जीतते आए हैं और अब उन्हें चौथी बार सांसद बनने का ख्वाब नहीं देखना चाहिए अवतार सिंह भडाना ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के बैनर तले फरीदाबाद से चार बार सांसद चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि चौथी बार सांसद बनने की कोशिश करने वाले नेताओं का क्या हाल होता है, इसका उदाहरण पहले भी फरीदाबाद देख चुका है। इसी क्रम में उन्होंने तीन बार सांसद रहे रामचंद्र बैंदा का उदाहरण देते हुए मौजूदा सांसद पर कटाक्ष किया और कहा कि सत्ता और पद हमेशा स्थायी नहीं रहते। धरना स्थल से बोलते हुए भडाना ने बडौली गांव के साथ-साथ चंदीला गांव, पहलादपुर, सेक्टर-75 और सेक्टर-88 के गांवों के लोगों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी द्वारा इन क्षेत्रों में लोगों को उनके घर तोड़ने के नोटिस दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। इसी के विरोध में लोग अपनी ही जमीन पर बैठकर घर बचाओ की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन मौजूदा सांसद को उनकी पीड़ा सुनने का समय नहीं है। भडाना ने आरोप लगाया कि जब भी सांसद कृष्णपाल गुर्जर के बारे में पूछा जाता है तो कभी उनके गुजरात में होने तो कभी विदेश में होने की बातें सामने आती हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है मानो उन्होंने खुद को इस देश का ठेकेदार समझ लिया हो। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद एक बार बाबा के मंदिर में आकर समाज के साथ होने की बात कह गए थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं है। पूर्व सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ग्रामीणों के घर तोड़े गए तो समाज के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतरेंगे और अपने घर बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे बने तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस बल भी कम पड़ सकता है। अंत में अवतार सिंह भडाना ने शासन और प्रशासन से मांग की कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाए, अन्यथा आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button