Haryana
Trending

सिरसा: CPI की शताब्दी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई II

सिरसा: CPI की शताब्दी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की प्रथम शतकीय स्थापना वर्षगांठ कॉमरेड टीका राम सुखन भवन में धूमधाम से मनाई गई। पार्टी के गौरवमई इतिहास पर विचार करने से पहले ध्वजारोहण कॉमरेड जोगिंदर सिंह दमदमा सीनियर मजदूर साथी के कर कमलों से किया गया। सभा की अध्यक्षता कॉमरेड गुरदीप सिंह सिद्धू, जगरूप सिंह चौबुर्जा एवं मुंशी राम सुचान ने संयुक्त रूप से की। सीनियर एडवोकेट कॉमरेड अश्विनी बख्शी ने पार्टी के जिला सिरसा व देश स्तर पर किए गए संघर्षों का विस्तार से वर्णन करते हुए पार्टी के गौरवमई इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देश की मिट्टी से बने संघर्ष करने वाले नेताओं द्वारा बनी है। देश के लोगों का बढिय़ा जीवन स्तर बनाना पार्टी का ध्येय है। शोषणमुक्त समाजवादी शासन कायम करने के लिए पार्टी संघर्ष के मैदान में है। उन्होंने आगे कहा कि समाजवाद ही भविष्य है, जिसे हम हर हालत में हासिल करके ही दम लेंगे। पार्टी के नेतृत्व के संघर्षशील लोगों को मंच से सम्मानित किया गया। कॉमरेड मोहिंदर सिंह खाजाखेड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। मंडी डबवाली से महिला सभा का जत्था आकर्षण का केंद्र रहा, जो कॉमरेड दारा सिंह के नेतृत्व में डबवाली महिला सभा अध्यक्ष शिंदर कौर की अगुवाई में पहुंचा।आने वाले समय में पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाने के संकल्प के साथ सभा की समाप्ति हुई। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button