Haryana
Trending

सिरसा में मासिक सत्संग: नारी उत्थान, शिक्षा और देशभक्ति पर बल II

सिरसा में मासिक सत्संग: नारी उत्थान, शिक्षा और देशभक्ति पर बल II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आर्य समाज मन्दिर, सिरसा में प्रत्येक माह की भांति मासिक सत्संग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता आचार्या कृष्णा (दिल्ली) से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने भजनों एवं प्रवचनों के माध्यम से स्त्री शिक्षा, स्त्री सुधार, स्त्री विकास, नारी उत्थान एवं देश प्रेम, मर्यादा, पारिवारिक व्यवहार, सांसारिक जीवन, महर्षि दयानन्द सरस्वती का देश के प्रति योगदान इत्यादि विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अन्त में आर्य समाज के प्रधान अशोक वर्मा ने धन्यवाद उद्बोधन एवं युवा शक्ति व नशा मुक्ति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ओमप्रकाश खर्रा, लेखानिरीक्षक राजेन्द्र बैनीवाल, शमशेर सिंह, श्योचन्द बैनीवाल, सुरेन्द्र पूनियां, रामप्रताप पूनियां, महेश पारिक, मा. जयप्रकाश, वेदप्रकाश सरदाना, राम लाल सरदाना, श्यामलाल सरदाना, शिवम खर्रा, अभय खर्रा, सुभाष मिगलानी, लक्ष्मीनारायण खर्रा, इन्द्रपाल आर्य, रोहताश, संजीव सैनी, दीपक भाटी, विजय आर्य, सोनिया, प्रेम देवी, पूर्ण देवी, शुभम खर्रा, प्रेम सिंह, ऋ षि किशोर आर्य, ओमप्रकाश अरोड़ा, अमीलाल, कोयल देवी, मधुबाला, रति राम, गरिमा, रितिका, हिमांशु आर्य इत्यादि सज्जन उपस्थित रहे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button