बैसाखी पर तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी ने लगाया लंगर।
बैसाखी पर तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी ने लगाया लंगर।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी की ओर से बैसाखी पर्व के मौके पर शिव चौक पर लंगर लगाया गया। सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा ने बताया कि सर्वप्रथम दशवीं पातशाही गुरद्वारा से सुरजीत बापू ने अरदास करवाई। अरदास के बाद लंगर का शुभारंभ किया गया। हजारों लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। तृप्ता चिटकारा ने बताया कि बैसाखी का पर्व हमें हमारी संस्कृति, परंपरा और मेहनत की अहमियत याद दिलाता है। साथ ही, यह समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है। सिख समुदाय के लिए इसका गहरा धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है। उन्होंने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैसाखी का इतिहास 1699 से जुड़ा है, जब गुरु गोबिंद सिंह ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस दिन सिखों को एक नई पहचान मिली और उन्हें साहस, समानता और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया गया। यह घटना सिख धर्म के इतिहास में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आई। इस मौके पर राजिंदर कौर, जसवीर कौर, वीरपाल, मनिंदर कौर, गुरदेव कौर, मनजीत सिंह, मनिंद्र, रमेश साहुवाला, बलजीत, संजीव देवगुण सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry




