पोहड़का में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित।
पोहड़का में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित।

ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंदलिया):- गांव पोहडका की डॉ बीआर अंबेडकर सभा द्वारा संविधान निर्माता एवं ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को गांव पोहड़का में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे डॉ. अंबेडकर भवन में हुआ जिसकी अध्यक्षता गांव की सरपंच सुमन सहारण ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बेनीवाल के पुत्र सुमित बेनीवाल उपस्थित हुए। वही वशिष्ठ अतिथि भाजपा नेता अमीरचंद मेहता, रामकुमार गोदारा, सत्यनारायण बसीर, एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम, अजय सोलंकी, महेश बृजलाल कडेला, सुरेश बिरट, मनोज सिहाग, सुभाष गर्वा, सुरेंद्र इंदलिया, राम सिंह बणी, सुरजीत राहड, राजेश खांडेकर, मास्टर राजेंद्र माहिच, रूप बसंत कुंमथल एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन जन सहारा सामाजिक चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान नरेश सिला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जहां उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह में विशेष रंग भर दिया और उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजक बंशी ब्यावत ने अपने संबोधन में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देता है। समारोह के समापन में आयोजकों दीपक सिला व बंसी ब्यावत ने सभी उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।। #newstodayhry @newstodayhry




