Haryana
Trending

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 6 मई को करेंगे शिक्षा सदन का घेराव।।

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 6 मई को करेंगे शिक्षा सदन का घेराव।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ सिरसा के जिलाध्यक्ष सुखराज सिंह ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा किमुख्यमंत्री द्वारा कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी सुरक्षा देने की घोषणा पूरी तरह से खोखली साबित हुई है। यह घोषणा केवल कागजों तक सीमित रह गई है और जमीनी स्तर पर कर्मचारियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। सुखराज सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को भरोसे में लेकर एक पोर्टल लॉन्च किया, जिस पर हजारों कच्चे कर्मचारियों ने उम्मीद के साथ आवेदन किया और हरियाणा सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि भी तीन बार बढ़ाई, जिससे यह साफ होता है कि प्रक्रिया को गंभीरता से लिया जाना चाहिए था। लेकिन शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की लापरवाही, उदासीनता और ढुलमुल रवैये के कारण कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों के साथ धोखा हुआ है।कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी जिला मंत्री नरेश बनी ने कहा कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट स्कूल संबंधित सभी ऑनलाइन कार्य को करते हैं लेकिन फिर भी सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है और दूसरी तरफ जो बेटियां स्कूलों में पढ़ा रही हैं उनको समय पर तनख्वाह भी नहीं दी जा रही है जिस घर चलाना बड़ा मुश्किल हो गया अब सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसी कड़ी में 6 मई को शिक्षा सदन का घेराव किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से भारी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। अगर सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो सभी मंत्रियों, सांसदों, और मुख्यमंत्री के निवास स्थान का घेराव किया जायेगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button