संगरिया में सर्वाइकल कैंसर (HPV) टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ।।
संगरिया में सर्वाइकल कैंसर (HPV) टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ।।

संगरिया-( पंकज गोदारा ):- सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए ब्लॉक संगरिया में एक निर्णायक पहल शुरू की गई है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी संगरिया जय कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में इस टीकाकरण महाअभियान की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) डॉ. रवि खिचड़ ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) का टीका, जो अब तक केवल निजी अस्पतालों में सशुल्क उपलब्ध था, अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) संगरिया में निःशुल्क लगना प्रारंभ हो गया है। यह वैक्सीन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मान्यता प्राप्त है।इसमें 14 से 15 वर्ष की आयु की किशोरी बालिकाएं पंजीकरण करवाकर यह टीका लगवा सकती हैं।इस संबंध में दिनांक 24.4.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगरिया व ढाबा में विशेष अभियान लगाया जाएगा।एक नजर में WHO और NCRP-ICMR 2022 के आंकड़े इस बीमारी की भयावहता को दर्शाते हैं: भारत में प्रतिवर्ष 79,103 महिलाएं इस कैंसर की चपेट में आती हैं, जिनमें से 34,805 की मृत्यु हो जाती है। भारतीय महिलाओं में होने वाले कैंसर में सर्वाइकल कैंसर दूसरे स्थान पर है। विश्व स्तर पर हर साल लगभग 3.5 लाख महिलाएं इस बीमारी के कारण दम तोड़ देती हैं।व्यापक स्तर पर अभियान की तैयारीबैठक में तहसीलदार मोनिका बंसल, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी सीमा भल्ला और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें निम्नलिखित रणनीतियां बनाई गईं:सभी सरकारी व निजी स्कूलों के लिए टीकाकरण का विशेष शेड्यूल तैयार किया जाएगा।निजी शिक्षण संस्थानों को अभियान से जोड़ने के लिए आज शाम 04:00 बजे विशेष बैठक बुलाई गई है।इस मिशन को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, NGO और गुरुद्वारा समितियों का सहयोग लिया जाएगा। IEC मटेरियल के माध्यम से घर-घर तक जानकारी पहुँचाई जाएगी। उपखंड प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों का पंजीकरण कराकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा कवच प्रदान करें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




