बाइक चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू।।
बाइक चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना की जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को ग्रीन पार्क सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि डबवाली रोड़ निवासी बलवंत सिंह पुत्र हंसराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 16 अप्रैल 2026 को सांय करीब 7.30 बजे रानियां रोड़ पर बने ग्रीन पार्क में घुमने के लिए आया था और बाइक को पार्क के सामने खड़ा कर पार्क में घूमने चला गया था । कुछ समय बाद पार्क से वापस आकर देखा तो बाइक कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया । पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जेजे कालोनी पुलिस की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमनदीप पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव भरोखां को ग्रीन पार्क सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया । पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




