Haryana
Trending

एसपी दीपक सहारन के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि भर चला नाइट डोमिनेशन अभियान।।

एसपी दीपक सहारन के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि भर चला नाइट डोमिनेशन अभियान।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में बीती रात्रि ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजस्थान सीमा पर स्थित तलवाड़ा नाके पर विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।एसपी दीपक सहारन ने बॉर्डर नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि जिले में प्रवेश करने वाले तथा बाहर जाने वाले सभी वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेषकर राजस्थान सीमा से जुड़े नाकों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। अभियान के दौरान कुल 87 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए गए। इस दौरान डीएसपी, एसएचओ, चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल सक्रिय रूप से मौजूद रहा।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button