Haryana
Trending

महिलाओं के साथ छलावा कर रही है भाजपा सरकार।।

महिलाओं के साथ छलावा कर रही है भाजपा सरकार।।

बड़ागुढ़ा-,(गुरनैब दंदीवाल):- कालांवाली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूल्लर ने भाजपा पर महिलाओं के अधिकार के नाम पर राजनीति करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा व छलावा किया है। भूल्लर ने कहा कि साल 2023 में कांग्रेस के समर्थन से ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया है। भाजपा सरकार ने हमेशा ही संजीदा मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया गया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही सकारात्मक राजनीति की है। कांग्रेस से वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। साल 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज और नगरपालिकाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक प्रस्ताव रखा था। यह पहल स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का उनका विजन था, जिसे 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधनों (1992-93) के माध्यम से अंतत: लागू किया गया। आज भारत में पंचायती राज संस्थाओं में लाखों महिला प्रतिनिधि इस दूरदर्शी पहल का परिणाम हैं। राजीव गांधी ने पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण की नींव रखी, जो स्थानीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा स्तंभ बना। भूल्लर ने कहा कि साल 2004 में यूपीए की सरकार आई और 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एनडीए और अन्य दलों के साथ बैठक की और महिला आरक्षण बिल से संबंधित तीन प्रस्तावों पर गौर किया गयाद्ध पहला प्रस्ताव था कि बिल को फिर से पेश किया जाए, दूसरा विधानमंडलों की संख्या बढ़ाना ताकि अनारक्षित सीटों की वास्तिवक संख्या कम न हो और तीसरा एम एस गिल फॉर्म्यूला यानि चुनाव आयोग के सुझाव के मुताबिक, राजनीतिक दलों के लिए यह अनिवार्य किया जाए कि वे विधानसभाओं और लोकसभा चुनाव के लिए एक तय न्यूनतम प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को चुनाव में उतारें। भूल्लर ने बताया कि 6 मई, 2008 को यूपीए सरकार की ओर से संशोधन बिल राज्यसभा में पेश किया गया और स्टेंडिंग कमेटी को भेजा गया. 17 दिसंबर, 2009 को स्टेंडिंग कमेटी ने इस पर सहमति जताई और प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद मार्च, 2010 में बिल को राज्यसभा में भी हरी झंडी मिल गई. हालांकि, बिल लोकसभा में नहीं लाया जा सका। भूल्लर ने कहा कि कांग्रेस की तो हमेशा यह मंशा और मांग कर रही है कि राज्यसभा में पारित महिला आरक्षण बिल लोकसभा में भी पारित किया जाना चाहिए। अब भाजपा की सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का खेल रच रही है और देश की आधी आबादी के सामने भाजपा का चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button