फरीदाबाद नगर निगम की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है।।
फरीदाबाद नगर निगम की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है।।

फरीदाबाद-( पूजा शर्मा ):– मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की विकासवादी सोच, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर लगातार विश्वास जता रही है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली यह ऐतिहासिक जीत लोकतंत्र की मजबूती और जनता के भरोसे का प्रतीक है। इससे पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत हुआ है।मेयर ने आशा व्यक्त की कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास की नई गति मिलेगी और प्रदेश के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं एवं सुशासन प्राप्त होगा। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।। #Newstodayhry @Newstodayhry
