Uncategorized
Trending

विधायक जगमोहन आनन्द ने जन सुनवाई में लोगों की समस्याओं का किया समाधान ।।

विधायक जगमोहन आनन्द ने जन सुनवाई में लोगों की समस्याओं का किया समाधान ।।

करनाल – (सुभाष चंद) :- विधायक जगमोहन आनन्द ने आज प्रात: सेक्टर-13 स्थित कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी निजी व सामूहिक समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने गंभीरता से सुनवाई करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए वे करनाल के विकास, जनकल्याण और प्रत्येक परिवार के सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जनसुनवाई केवल समस्याएं सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की शिकायतों का समाधान करके उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने का एक प्रमुख दायित्व है। उनका सदैव प्रयास है कि प्रत्येक परिवारजन की आवाज को गंभीरता से सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही जन प्रतिनिधि की सबसे बड़ी शक्ति होता है और यही विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के पथ पर समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। विधायक ने कहा कि करनाल का प्रत्येक नागरिक उनके लिए अपना परिवार है तथा उनके सुख-दुख में सहभागी बनना उनका कर्तव्य और सौभाग्य है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button