सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा में आरएमपी व मेडिकल संचालकों की बैठक बुलाई गई।।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा में आरएमपी व मेडिकल संचालकों की बैठक बुलाई गई।।

ओढ़ा -(गुरनैब दंदीवाल):-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुमित जैन की अध्यक्षता में लिंगानुपात को सुधारने को लेकर एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सीएचसी व पीएचसी के अधीनस्थ सभी मेडिकल प्रेक्टिशनर व मेडिकल संचालकों को बुलाया गया। बैठक में बिगड़े लिंगानुपात को सुधारने के लिए जहां सभी से सहयोग मांगा गया तो वहीं महिलाओं को गर्भास्य व स्तन कैंसर से बचाने के लिए शुरू की गई एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए भी जागरूक करने की अपील की गई। इस बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ सुमित जैन ने कहा कि कोई भी मुहिम बिना आमजन के सहयोग से पूरी तरह से सफल नहीं हो सकती। उन्होंने आरएमपियों से कहा की उनका लोगों के घरों में दिन-रात आना-जाना होता है। वह इस अभियान में विभाग का बेहतर सहयोग कर सकतें हैं, क्योंकि प्रथम तौर पर लोग उन्हीं की बात मानते हैं। उन्होंने मेडिकल संचालकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे जीवन रक्षक दवाइयों की आड़ में ऐसा कोई भी अनुचित कार्य न करें जिससे लिंगानुपात पर विपरीत असर पड़े। अगर कोई भी मेडिकल संचालक या आरएमपी इस तरह की गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हर तरफ निगाह रखे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी व सहेली टीमें हर एक गर्भवती महिला का रिकॉर्ड रखे हुए हैं। इस अवसर पर डॉ. गुरिंदर पाल ने मेडिकल संचालकों व प्रैक्टिशनरों से अपील करते हुए कहा कि वे लोगों को कन्या भ्रूण हत्या व युवतियों को कैंसर से बचाने हेतु लगाई जाने वाली वैक्सीन के बारे में फैली भ्रांति को दूर करते हुए विभाग का सहयोग करें। यह वैक्सीन 14 वर्ष की उम्र होने पर युवतियों को सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क लगाई जा रही है, ताकि भविष्य में उनमें गर्भास्य व स्तन कैंसर जैसी बीमारी ना हो। इसके बाद खंड आशा समन्वयक सुन्दर पाल द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रमों जैसे सहेली, हाई रिस्क गर्भवती की जांच आदि पर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।। #newstodayhry @newstodayhry