भिवानी पहुंचे CM के OSD वीरेंद्र बडखालसा अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।।
भिवानी पहुंचे CM के OSD वीरेंद्र बडखालसा अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):– में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बडखालसा ने चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उनके साथ भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मरीजों और स्टाफ से बातचीत कर जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बडखालसा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसी दौरान इलाज के लिए पहुंची एक महिला ने समय पर उपचार नहीं मिलने और छाती के दर्द में राहत ना मिलने की शिकायत की। शिकायत मिलते ही ओएसडी ने तुरंत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिला ने कहा कि अगर यहां राहत नहीं मिली तो उसे निजी अस्पताल का रुख करना पड़ सकता है। निरीक्षण के दौरान वीरेंद्र बडखालसा ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था और वार्डों की स्थिति का भी जायजा लिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे प्रदेशभर के अस्पतालों की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हरियाणा में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर की जाएगी और इस संबंध में मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी जाएगी वहीं भिवानी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर ओएसडी वीरेंद्र बडखालसा ने कहा कि सभी पहलुओं का गंभीरता से आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर की हर जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी ताकि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry
