Uncategorized

हरनामपुरा में विकास कार्यों की सौगात, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया उद्घाटन ।।

हरनामपुरा में विकास कार्यों की सौगात, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया उद्घाटन ।।

नरवाना – (राहुल हथो) :- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना उपमंडल के गांव हरनामपुरा में करीब 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही तथा मंत्री ने गांव के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “पेट्रोल बचाओ-डीजल बचाओ” संदेश का समर्थन करते हुए लोगों से सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। ऐसे समय में ईंधन की बचत बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से वर्क फ्रॉम होम तथा सामूहिक यातायात साधनों का अधिक उपयोग करने का आह्वान किया है, ताकि ईंधन की खपत कम हो और देश आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे।मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि गांव हरनामपुरा पंचायत में एचआरडीएफ बजट के तहत करीब 12 लाख रुपये की लागत से दादा खेड़ा जाने वाले मार्ग पर एक सुंदर गली का निर्माण कराया गया है। उन्होंने विशेष रूप से सरपंच की सराहना करते हुए कहा कि गांव में रास्ते के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी, लेकिन सरपंच ने अपनी निजी जमीन दान देकर विकास कार्य को संभव बनाया।ग्रामीण महिलाओं द्वारा पीने के पानी की समस्या उठाए जाने पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले एक महीने के भीतर गांव में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। इसके अलावा दादा खेड़ा के सामने लगभग 18 लाख रुपये की लागत से एक शेड निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा।कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री पर किए जा रहे कटाक्ष के सवाल पर मंत्री ने कहा कि देशहित में लिए गए निर्णयों को राजनीति से ऊपर उठकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले भी जनता को राहत देते हुए डीजल पर 12 रुपये और पेट्रोल पर 10 रुपये तक कम करने का कार्य किया था। कठिन परिस्थितियों में भी केंद्र सरकार ने आमजन को राहत पहुंचाने का काम किया है।कार्यक्रम के दौरान उपमंडल में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मंत्री ने मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे बड़ा माध्यम है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button