Uncategorized
Trending

महिला थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को दी महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति की सीख ।।

महिला थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को दी महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति की सीख ।।

डबवाली – (पंकज गोदारा) :- डबवाली 21 मई पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के मार्गदर्शन में महिला थाना डबवाली द्वारा एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना रहा।इस दौरान महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुशीला देवी ने गांव डबवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी । उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के महत्व एवं किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि वे आपातकालीन स्थिति में हरियाणा पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों पर बेझिझक संपर्क करें । उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1091, 112) व दुर्गा शक्ति ऐप की जानकारी दी तथा ‘डायल 112’ ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में बताया । विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के बारे में भी जागरूक किया गया ।साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने, अज्ञात लिंक, कॉल या संदेशों से सतर्क रहने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन न. 1930 व www.cybercrime.gov.in वेबसाइट की जानकारी दी ।उप निरीक्षक सुशीला देवी ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य एवं परिवार को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएं । नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 व डबवाली पुलिस के मो.न . 9138999748 पर दें ।
डबवाली पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत किया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button