हजारों रुपए की 8 ग्राम 31 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।।
हजारों रुपए की 8 ग्राम 31 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव बङागुढा क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 8 ग्राम 31 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अग्रेंज सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव बङागुढा जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव बङागुढा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव बङागुढा के नजदीक रामदेव मदिंर के पास पहुचीं तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 8 ग्राम 31 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना बङागुढा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच बङागुढा थाना पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry