सोने की ज्वेलरी चोरी की वारदात सुलझी,आरोपी काबू,चोरीशुदा सामान बरामद।।
सोने की ज्वेलरी चोरी की वारदात सुलझी,आरोपी काबू,चोरीशुदा सामान बरामद।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरमेश ने बताया कि गांव डिंग मंडी निवासी देवीलाल पुत्र बलवीर ने थाना डिंग में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 05 मई 2026 की रात को वह अपने घर के सभी कमरों व मुख्य गेट पर ताला लगाकर सोया हुआ था। रात करीब 2 बजे अज्ञात युवक मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गया तथा अलमारी में रखे करीब दो तोला सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गया।पीड़ित की शिकायत पर थाना डिंग में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच एबीवीटी स्टाफ सिरसा को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव शेखुपूर सोतर, जिला फतेहाबाद को सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry