घर में घुसकर नगदी व गहने चोरी करने के मामले में आरोपी चोरीशुदा नगदी व गहने सहित काबू ।।
घर में घुसकर नगदी व गहने चोरी करने के मामले में आरोपी चोरीशुदा नगदी व गहने सहित काबू ।।

डबवाली – (पंकज गोदारा) :- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में चौकी गोरीवाला पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है । टीम ने गांव गंगा में घर में घुसकर नगदी व गहने चोरी करने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी गुरविन्दर सिंह को चोरीशुदा नगदी व गहने सहित काबू कर लिया है ।मामले की जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 27.05.2026 को प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता के घर में घुसकर एक 20 ग्राम चांदी की चैन व 1500 रुपये नगदी चोरी कर ली गई । जो आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।चौकी गोरीवाला पुलिस टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर, वैज्ञानिक तरीके अपनाते हुए आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा नगदी व चांदी की चैन भी बरामद कर ली गई है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry