Uncategorized
Trending

पलवल के होडल शहर में आवारा पशुओं का भारी आतंक देखने को मिल रहा है ।।

पलवल के होडल शहर में आवारा पशुओं का भारी आतंक देखने को मिल रहा है ।।

पलवल – (निकुंज गर्ग) :- पलवल जिले के अंदर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी होडल नगर परिषद द्वारा शहर में घूम रहे आवारा पशुओं,आवारा सांडों के लिए कोई भी सेंटर होम नहीं बनवाए गए हैं और नहीं नगर परिषद द्वारा इनको पकड़कर गौशालाओं में छोड़ जा रहा है। आपको बता दें कि नेशनल हाईवे हो या स्टेट हाइवे हो सभी से आवारा पशुओं के लिए सेंटर होम बनाए जाएं या आवारा पशुओं को गौशालाओं में छोड़ा जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पलवल नगर परिषद हो या होडल नगर परिषद हो किसी ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं । पलवल जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 19 और होडल से नुहूं ओर पलवल से नुहूं जाने वाले स्टेट हाई पर भी आवारा पशु घूमते हुए नजर आते हैं इतना ही नहीं शहर में के सभी चौक चौराहों पर ओर शहर की कालोनियों में आवारा पशु झुंड में घूमते रहते हैं जिसकी वजह से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन उसके बाद भी होडल नगर परिषद द्वारा इन आवारा पशुओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब इस बारे में शहर के लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि होडल नगर परिषद द्वारा इन आवारा पशुओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जबकि शहर में इन आवारा पशुओं की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं कई लोगों को इनकी चपेट में आने फैक्चर हो चुके हैं । शहर के लोगों ने कहा कि होडल शहर का कोई चौक चौराहा या कोई ऐसी कालौनी ऐसी नहीं है जहाँ एक एक दर्जनों के झुंड में यह आवारा पशु और आवारा सांड नहीं घूमते हैं। लोगों ने कहा कि यह एक जगह पर खड़े हो जाते हैं जिसकी वजह से लोगों को रास्तों में आने जाने में भारी दिक्कत उठानी पड़ती है। रोड़ों पर यह बैठ जाते हैं और रात के समय यह दिखाई नहीं देते हैं जिसकी वजह से इनसे वाहन टकरा जाते हैं और लोग घायल हो जाते हैं। लोगों ने कहा कि छोटे छोटे बच्चे स्कूल आते जाते हैं लेकिन उसके बाद भी होडल नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button