पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया 10 लाख रुपए का चेक ।।
पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया 10 लाख रुपए का चेक ।।

कुरुक्षेत्र – (अरुण मित्तल) :- HSGMC पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया 10 लाख रुपए का चेक,दादूवाल ने जगदीश सिंह झींडा पर साधा निशाना, कहा-झींडा संगत को कर रहे है गुमराह, गौरतलब है कि पिछले दिनों HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने कहा था कि हमारे पास 10 रुपये भी नहीं है गुरु घर के लंगर की सब्जी खरीदने के लिए.आज HSGMC पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल ने 10 लाख रुपए का चेक HSGMC चीफ अकाउंट ऑफिसर गुरविंदर सिंह को दिया।बलजीत सिंह दादूवाल ने शाहाबाद मीरी पीरी संस्थान के बारे में कहा कि जब तक एHSGMC इसका प्रबंधन नहीं लेती है तब तक मीरी पीरी शाहाबाद संस्थान के डॉक्टर और कर्मचारियों की सैलरी SGPC अमृतसर को देनी चाहिए। क्योंकि अभी HSGMC ने मीरी पीरी शाहाबाद संस्थान का प्रबंधन नहीं संभाला है।बलजीत सिंह दादूवाल ने HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीरी पीरी शाहाबाद संस्थान की कोर्ट में किसी भी तारीख पर आज तक वह हाईकोर्ट चंडीगढ़ नहीं गए और जब फैसला हमारे हक में आया तो उस दिन शाहाबाद जाकर मीरी पीरी संस्थान में जा कर बैठ गए और बोल रहे थे कि यह मीरी पीरी संस्थान शाहाबाद हमारे से नहीं चलेगा और वह सुखबीर सिंह बादलों की गोदी में जाकर बैठ गए है और हरियाणा प्रदेश की संगत को गुमराह करने का काम कर रहे हैं झींडा ।। #newstodayhry @newstodayhry