डॉ अर्चना गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों को पूरे प्रदेश में पहुंचाएगी प्रो.रामबिलास शर्मा ।।
डॉ अर्चना गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों को पूरे प्रदेश में पहुंचाएगी प्रो.रामबिलास शर्मा ।।

महेंद्रगढ़ – (निकुंज गर्ग) :- हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्रो.रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा पूरे देश में जन-जन की पार्टी बनती जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए शहर, गांव, गली, मोहल्ले और बस्तियों तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करेंगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उनकी योजनाओं और नीतियों को भी प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉक्टर अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रो.रामबिलास शर्मा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल की यादें साझा करते हुए बताया कि उन्हें वर्ष 1990 और 2013 में केंद्रीय नेतृत्व के आशीर्वाद से दो बार हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने का अवसर मिला था। उस समय पार्टी और उसकी नीतियों को गांव-गांव, गली-गली और मोहल्लों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की थी।उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब विपक्षी दल भाजपा और उसकी नीतियों का मजाक उड़ाया करते थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि हरियाणा गठन के बाद भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सत्ता में आई है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उनसे जल्द मुलाकात कर आशीर्वाद लेने की बात भी कही है।। #newstodayhry @newstodayhry