Uncategorized
Trending

श्री हनुमान मंदिर ओढ़ा में पूर्णिमा पर मासिक भंडारा श्रद्धापूर्वक सम्पन्न ।।

श्री हनुमान मंदिर ओढ़ा में पूर्णिमा पर मासिक भंडारा श्रद्धापूर्वक सम्पन्न ।।

ओढ़ा – ( अशोक गर्ग ) :- राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित श्री अखण्ड ज्योति संकट मोचन हनुमान मंदिर ओढ़ा में सालासर भंडारा ट्रस्ट द्वारा गांववासियों के सहयोग से पूर्णिमा के अवसर पर मासिक भंडारे का आयोजन गया। मासिक भंडारे का शुभारंभ शाम को सात बजे श्री हनुमान मंदिर के पुजारी महेन्द्र शर्मा ने हनुमान जी को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया। इस अवसर पर रोटी बनाने की सेवा महिलाएं सुखदेवी, सुनीता, पूनम, माया, रेखा, हरदेवी, ज्योति, कलादेवी, गुडी, दर्शना, मनीषा आदि ने की और रोटी सेकने की सेवा मोहन लाल, अजीत गोदारा, लोकेश, सुरेन्द्र गोदारा, लक्ष्मण, राजकमल आदि ने निभाई।हनुमान सेवा समिति के सदस्यों भूप सिंह, हैप्पी जांगू, लक्ष्मन, सुधीर जांगु, सुनील, राजकमल शर्मा आदि ने बर्तन साफ़ करने की सेवा की। इस मासिक भंडारे में सालासर भंडारा ट्रस्ट के उपप्रधान सहदेव गोदारा, जोत राम शर्मा, बिट्टू कुंडर, जतिन मेहता, जग्गा सिंह, अमर सिंह गोदारा, देश राज पोटलिया, नकुल गोदारा, विजय पोटलिया, रविन्द्र, हेपी सहित अनेक गांववासियों ने सार्थक सहयोग किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button