Uncategorized
Trending

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने 103 ग्राम अफीम सहित युवक को दबोचा ।।

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने 103 ग्राम अफीम सहित युवक को दबोचा ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई कार्रवाई के दौरान जिला की सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नोहर रोङ ऐलनाबाद क्षेत्र से एक युवक को 103 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान विजय कुमार पुत्र भोला राम निवासी वार्ड नंबर 15 ऐलनाबाद के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नोहर रोङ ऐलनाबाद क्षेत्र मे मौजूद थी । इसी दौरान सामने से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 103 ग्राम अफीम बरामद हुई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच ऐलनाबाद थाना को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button