Uncategorized
Trending

बाइक सवार युवक 11 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।।

बाइक सवार युवक 11 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को गश्त के दौरान रोड़ी क्षेत्र के बांदर पत्ती से काबू किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ बग्गा पुत्र बलदेव सिंह निवासी बांदर पत्ती रोड़ी, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान रोड़ी से गांव बांदर पत्ती की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर युवक ने अचानक बाइक मोड़कर वहां से निकलने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर लिया तथा राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी ने बताया कि मामले की आगामी जांच थाना रोड़ी पुलिस को सौंप दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button