अपने बच्चों को सुबह शाम गुरुद्वारा या मंदिर में भेजो ताकि उनमें अच्छे संस्कार आ सके : जसलीन कौर एसपी ।।
अपने बच्चों को सुबह शाम गुरुद्वारा या मंदिर में भेजो ताकि उनमें अच्छे संस्कार आ सके : जसलीन कौर एसपी ।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग)-:पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में गांव ओढ़ा के सरपंच एसोसिएशन कार्यालय में नशा मुक्ति को लेकर एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सदस्यों व मौजिज लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जहां नशा मुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ नशे के दुष्प्रभावों तथा समाज पर पड़ने वाले गंभीर परिणामों को लेकर खुलकर संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को बर्बादी की ओर धकेल देता है। यदि समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाना है तो युवाओं को नशे से दूर रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री या नशा तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान एक वीर सिंह नामक व्यक्ति ने बताया कि वह नशे का आदि था लेकिन अब उसने नशा बिल्कुल छोड़ दिया है और खेतीबाड़ी का काम करता हूं। पुलिस अधीक्षक ने गांववासियों से कहा कि आजकल स्कूल की छुट्टियां है आप अपने बच्चों को खेलों की तरफ भेजे और सुबह शाम अपने साथ गुरुद्वारा या मंदिर में लेकर जाए और अच्छे संस्कार दे। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कमियों के बारे में पूछा तो गांव घुकांवाली के एक युवक ने कहा कि उनके गांव में एक स्थान पर सरेआम नशा बेचा और किया जाता है। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में एक कमेटी बनाकर इसी सप्ताह एक कार्यक्रम रखा जाए जिसमें महिलाओं को भी शामिल किया जाए। इस अवसर पर कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की प्रसंशा करनी शुरू की तो उन्होंने टोकते हुए कहा कि में पुलिस की या अपनी प्रसंशा सुनने नहीं आई मेरा सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि आप युवाओं को नशा करने से रोके तो तस्कर अपने आप ही काम छोड़ जाएंगे. इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन ओढ़ा के प्रधान महेन्द्र सिंह कालवा, गांव के सरपंच संदीप सिंह, गुरप्रीत चहल, भूप मल्हान, करनैल सिंह ओढ़ा, सुखपाल सिंह, मंगत जैन, रणजीत कुंडर, विकास सरपंच, रामप्रताप गोदारा, सतीश शर्मा, जसविंदर बब्बू, राजेन्द्र गोयल बंटी, जोतराम शर्मा, भूषण गोयल, सतीश कांसल, जयदीप कड़वासरा, धोनी सिंह, अमन कुंडर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने डबवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियानों की सराहना करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया।। #newstodayhry @newstodayhry