2 साल से कागजों में मृत बताया गया पवन अपनी जिंदा होने का सबूत लेकर अधिकारियों के दरवाजों पर चक्कर काट रहा है ।।
2 साल से कागजों में मृत बताया गया पवन अपनी जिंदा होने का सबूत लेकर अधिकारियों के दरवाजों पर चक्कर काट रहा है ।।

फरीदाबाद-(पूजा शर्मा):-2 साल से कागजों में मृत बताया गया पवन अपनी जिंदा होने का सबूत लेकर अधिकारियों के दरवाजों पर चक्कर काट रहा है लेकिन 2 साल से अभी तक सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा नहीं है। पीड़ित व्यक्ति बल्लभगढ़ के गांव मिर्जापुर का रहने वाला है। दिखाई दे रहा फरीदाबाद निवासी पवन कुमार है, जिसको सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय जब यह बात पहुंची तो मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने पूरे मामले की जानकारी ली और श्यामवती को अपने कार्यालय में बुलाकर उनकी सारी बात सुनी। सारी बात सुनने के बाद वशिष्ठ ने इस मामले में तुरंत त्वरित एक्शन लेते हुए पवन की इस समस्या का समाधान करवा दिय। पीड़ित पवन की माने तो 2014 से सरकारी रिकॉर्ड में मृतक दिखाया हुआ है। पवन ने बताया कि वह इस समस्या के समाधान के लिए कार्यालय में कई बार चक्कर काट रहा हूं। फरीदाबाद के जिला उपयुक्त, समाधान शिविर आदि पेश होकर समस्या के लिए मिल चुका हूं। वही मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि उन्होंने आज ही पवन की मृत होने की सूचना मिली थी और उसके बाद उन्होंने तुरंत इस मामले में संबंधित अधिकारियों तथा पीड़ित पवन से संपर्क किया। मुकेश ने बताया कि पवन की शिकायत का समाधान जल्द हो जाएगा और उन्होंने इस मामले में अधिकारियों से बात भी कर ली है।। #newstodayhry @newstodayhry